मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री
पुरुषोत्तम रूपाला ने एक वार्षिक प्रकाशन 'बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिस्टिक्स
2022' जारी किया।
2021-22 में, भारत के दुग्ध
उत्पादन ने 5.29 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की। वित्तीय वर्ष 2022 में कुल
दूध उत्पादन 221.06 मिलियन टन था।
राजस्थान (15.05 प्रतिशत),
उत्तर प्रदेश (14.93 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (8.06 प्रतिशत), गुजरात (7.56 प्रतिशत)
और आंध्र प्रदेश (6.97 प्रतिशत) शीर्ष पांच प्रमुख दुग्ध उत्पादक राज्य हैं।
2021-22 के दौरान दूध की प्रति
व्यक्ति उपलब्धता 444 ग्राम/दिन थी।
2021-22 में कुल अंडा उत्पादन
129.60 अरब रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 6.19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
आंध्र प्रदेश (20.41 प्रतिशत),
तमिलनाडु (16.08 प्रतिशत), तेलंगाना (12.86 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (8.84 प्रतिशत)
और कर्नाटक (6.38 प्रतिशत) भारत के पांच प्रमुख अंडा उत्पादक राज्य हैं।
2021-22 में, अंडों की प्रति
व्यक्ति उपलब्धता प्रति वर्ष 95 रही।
2021-22 में, भारत में कुल
मांस उत्पादन 9.29 मिलियन टन रहा। इसने 5.62 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की।
महाराष्ट्र (12.25 प्रतिशत),
उत्तर प्रदेश (12.14 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (11.63 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (11.04
प्रतिशत), और तेलंगाना (10.82 प्रतिशत) भारत में शीर्ष मांस उत्पादक राज्य हैं।
2021-22 में मांस की प्रति
व्यक्ति उपलब्धता 6.82 किलोग्राम/वर्ष थी।
2021-22 के दौरान कुल ऊन उत्पादन
33.13 हजार टन हुआ। पिछले साल की तुलना में इसमें 10.30 फीसदी की गिरावट आई है।