सऊदी
प्रिंस का महाप्लान, 800 अरब डॉलर से बसेगा दुनिया का 'सबसे बड़ा' शहर
चर्चा
में क्यों
·
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने एक और महाप्लान पर काम
करना शुरू कर दिया है। सऊदी प्रिंस राजधानी रियाद में दुनिया
के सबसे बड़े आधुनिक शहर को विकसित करने के लिए न्यू मुरब्बा डेवलपमेंट कंपनी शुरू
करने की घोषणा की है।
महत्वपूर्ण
बिंदु
·
सऊदी
प्रेस एजेंसी ने बताया कि यह डाउनटाउन शहर साल 2030 में पूरा
हो जाएगा और गैर-तेल जीडीपी के लिए 180 बिलियन सऊदी
रियाल (48.6 बिलियन डॉलर) उत्पन्न होने की उम्मीद है। इससे भारतीय कामगारों
को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है जो लाखों की तादाद में कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री
में काम करते हैं।
·
मोहम्मद
बिन सलमान की इस महा परियोजना से 334,000 लोगों को प्रत्यक्ष
और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।
·
यह
परियोजना 19 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करेगी। इसमें
एक संग्रहालय, एक प्रौद्योगिकी और डिजाइन विश्वविद्यालय, एक बहुउद्देशीय थिएटर और
80 से अधिक मनोरंजन और संस्कृति स्थल होंगे।
·
सऊदी
प्रिंस चाहते हैं कि राजधानी रियाद के आकार और जनसंख्या को
साल 2030 तक दोगुना किया जा सके।
·
सऊदी अरब 800 अरब डॉलर का निवेश रियाद के डाउन टाउन इलाके को बसाने के लिए करने जा रहा है।
·
सऊदी
अरब तेल निर्यात से अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है और इसी वजह से वह रियाद को महानगर
में तब्दील करना चाहता है। साथ ही अर्थव्यवस्था में विविधता को लाना चाहता है। इस
शहर के अंदर सांस्कृतिक और मनोरंजक स्थलों को काफी बड़ी तादाद में बढ़ाया जाएगा।
·
रियाद
का यह नया इलाका 19 वर्गमील में बसेगा जो पश्चिमोत्तर इलाके
में होगा। इसमें लाखों की तादाद में लोग रह सकेंगे।
·
सऊदी अरब में अभी 25 लाख से ज्यादा भारतीय काम करते हैं। इसे न्यू मुरब्बा
प्रॉजेक्ट कहा जा
रहा है।
·
सऊदी
अरब को उम्मीद है कि इस शहर के बस जाने के बाद लोगों के जीवनस्तर में काफी सुधार
होगा। सऊदी अरब यूएई के दुबई और अबूधाबी से प्रतिस्पर्द्धा कर रहा है।