बेन स्टोक्स बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़
चर्चा में क्यों
·
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इतिहास
रच दिया। वह इंग्लैंड के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम को पछाड़कर
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
महत्वपूर्ण बिंदु
·
माउंट माउंगानुई में इंग्लैंड और
न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की दूसरी पारी में दो छक्के लगाकर
स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
·
टेस्ट मैच
के तीसरे दिन अपनी टीम की दूसरी पारी के 49वें ओवर
में न्यूजीलैंड के स्कॉट कुगलेइजन के ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाकर मैकुलम को पीछे छोड़ा, जो अब इंग्लैंड के टेस्ट मुख्य कोच हैं।
·
स्टोक्स
ने 33 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। विकेटकीपर
टॉम ब्लंडेल ने उन्हें ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर स्टंप आउट किया।
·
90 टेस्ट
मैचों में, स्टोक्स ने 36.00 के औसत से 109 छक्के और 12 शतक और 28 अर्द्धशतक के साथ
कुल 5,652 रन बनाए हैं।
·
टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर
258 है। वहीं, मैक्कुलम
के नाम 101 टेस्ट में 107 छक्के हैं। उन्होंने
38.64 की औसत से 6,453 रन बनाए। उनके 302 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ टेस्ट में
12 शतक और 31 अर्द्धशतक हैं।
·
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
लगाने के मामले में स्टोक्स (109) और मैक्कुलम (107) के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट
तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने 100 छक्के लगाए हैं।
·
वेस्टइंडीज
के क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ लिस्ट में चौथे और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस
97 छक्कों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
·
भारत के वीरेंद्र सहवाग इस सूची
में छठे स्थान पर हैं, उन्होंने 91 छक्के लगाए हैं। सहवाग टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के
लगाने वाले भारतीय हैं। उनके बाद
महेंद्र सिहं धोनी 78 और सचिन तेंदुलकर 69 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।